MP News Neemuch:ऑपरेशन थिएटर में घुसी चीती, जिला चिकित्सालय में मची अफरा तफरी !
MP News Neemuch: नीमच जिला चिकित्सालय के गायनिक (स्त्री रोग) ऑपरेशन थिएटर कक्ष में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप और अफरातफरी मच गई जब ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को ऑपरेशन कक्ष के भीतर एक अत्यधिक जहरीला चीती) प्रजाति का सांप दिखाई दिया। सुबह जब वार्ड बॉय ऑपरेशन कक्ष को खोलने और सफाई के लिए अंदर पहुंचा, गेट खोलते ही उसकी नजर जमीन पर रेंगते सर्प पर पड़ी। सर्प देखते ही उसने तुरंत शोर मचाया, जिससे अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ में घबराहट फैल गई और सभी ऑपरेशन तत्काल प्रभाव से रोक दिए गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, सांप पकड़ने में माहिर और स्थानीय विशेषज्ञ रज्जाक चाचा को फौरन मौके पर बुलाया गया। रज्जाक चाचा ने तत्परता दिखाते हुए, पूरे सावधानी और कुशलता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया और चीती प्रजाति के इस खतरनाक सांप को पकड़कर सुरक्षित डिब्बे में बंद कर दिया। सांप पकड़े जाने के इस लाइव रेस्क्यू को देखने के लिए ऑपरेशन थिएटर के बाहर जिला चिकित्सालय के नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई थी। ऑपरेशन थिएटर जैसे संवेदनशील और स्वच्छ स्थान पर चित्ती सांप के दिखाई देने की इस घटना ने जिला चिकित्सालय के पूरे नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों में अफरा-तफरी मचा दी, लेकिन विशेषज्ञ की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
