February 5, 2026
MP Police Officer Accused: फैशन डिजाइनर ने लगाए शारीरिक व आर्थिक शोषण के आरोप
एमपी भोपाल

MP Police Officer Accused: फैशन डिजाइनर ने लगाए शारीरिक व आर्थिक शोषण के आरोप

Nov 21, 2025

भोपाल.

मध्यप्रदेश के एक उच्च पुलिस अधिकारी (AIG रैंक) पर राजस्थान की एक फैशन डिजाइनर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि अधिकारी ने उससे शारीरिक शोषण, 30 लाख रुपये की ठगी, और बाद में नंबर ब्लॉक कर दिया।

घटना सामने आने के बाद मामला तेजी से सुर्खियों में है। शिकायतकर्ता ने बताया कि अफसर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय तक संबंध बनाए और पैसे ऐंठे।

पीड़िता ने क्या कहा?

AIG ने भरोसा जीतकर 30 लाख रुपये लिए

बार-बार मिलने और संबंध बनाने के लिए दबाव

पैसे लौटाने के बजाय नंबर ब्लॉक

पुलिस मुख्यालय और राजस्थान में शिकायत दर्ज

अधिकारी का बयान

आरोपों पर AIG ने कहा—
“मैं जांच का सामना करूंगा, मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं।

जांच शुरू

मामला MP और राजस्थान दोनों जगह से जुड़ा है, इसलिए दोनों राज्यों की पुलिस पूरी जानकारी जुटा रही है।
मामले से जुड़े डिजिटल सबूत, चैट और ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड भी जांच में शामिल किए जा रहे हैं।