Navy Bharti 2024 : नेवी में नौकरी का गोल्डेन चांस, सब लेफ्टिनेंट की निकली भर्ती, जानें योग्यता समेत खास बातें
Indian Navy Bharti 2024 : भारतीय नौसेना में आईटी एग्जीक्यूटिव ब्रांच में भर्ती निकली है. इसके तहत बीई, बीटेक, एमटेक, एमसीए, बीसीए या बीएसससी करने वालों की नेवी में सब लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती होंगी. इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गया है.
Indian Navy Bharti 2024 : भारतीय नौसेना ने एग्जीक्यूटिव ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. अगर आपका भी सपना भारतीय नौसेना में भर्ती होने का है, तो एसएससी आईटी एग्जीक्यूटिव भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन नौसेना की वेबसाइट पर जाकर करना है. आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त है. नोटिफिकेशन के अनुसार नौसेना में एसएससी आईटी एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की 18 वैकेंसी है.
नौसेना की इस भर्ती के लिए सिर्फ अविवाहित महिला एवं पुरुष ही आवेदन करने के पात्र हैं. आवेदन करने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. मतलब इस भर्ती के लिए आवेदन फ्री है.
नौसेना एसएससी आईटी एग्जीक्यूटिव भर्ती 2024 के लिए योग्यता
आईटी एग्जीक्यूटिव पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 10 कक्षा कम से कम 60 फीसदी अंक से पास होना जरूरी है. 10वीं में अंग्रेजी विषय होना भी जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवारों को 12वीं भी कम से कम 60 फीसदी अंकों से पास होना चाहिए. इसके अलावा बीई, बीटेक, एमटेक, एमसीए, बीसीए या बीएसससी किया होना भी जरूरी है.
भर्ती के लिए उम्र सीमा
उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2000 से 1 जुलाई 2005 के बीच होना चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में राहत दी गई है.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को पहले क्वॉलिफाइंग डिग्री में मिले मार्क्स से बनी मेरिट के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा. इसके बाद एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. जो उम्मीदवार अंतिम रूप से सेलेक्ट होंगे उन्हें सब लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा. इसके बाद नौसेना अकादमी में छह सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाएगी.
यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देखें
स्रोतः न्यूज 18
