March 24, 2026
Parenting Tips: 5 साल का बेटा रात में नहीं सोता, देर तक जागता है; जानें स्लीप साइकिल सुधारने के 7 असरदार तरीके
लाइफस्टाइल

Parenting Tips: 5 साल का बेटा रात में नहीं सोता, देर तक जागता है; जानें स्लीप साइकिल सुधारने के 7 असरदार तरीके

Nov 6, 2025

नई दिल्ली।

Parenting Tips: अगर आपका बच्चा रात को देर तक जागता है और सुबह थका-थका या चिड़चिड़ा दिखता है, तो यह स्लीप साइकिल डिस्टर्ब होने का संकेत है। आमतौर पर 5 साल के बच्चे को रोज़ाना कम से कम 10 से 11 घंटे की नींद की जरूरत होती है। लेकिन अगर बच्चा 12 बजे या उससे बाद तक नहीं सोता, तो यह उसके मूड, सीखने की क्षमता और ग्रोथ पर असर डाल सकता है।


सोने का समय तय करें और रूटीन बनाएं

हर दिन एक फिक्स टाइम पर बच्चे को सुलाने और उठाने की आदत डालें। कोशिश करें कि सोने का समय 9 बजे से पहले हो। नींद का पैटर्न रूटीन से ही सुधरता है।


स्क्रीन टाइम पर लगाएं ब्रेक

सोने से 1 घंटे पहले टीवी, मोबाइल या टैबलेट बंद कर दें। इनकी ब्लू लाइट दिमाग को एक्टिव रखती है और नींद को रोकती है। इसके बदले बच्चे के साथ स्टोरीबुक पढ़ें या धीमी म्यूज़िक चलाएं।


स्लीपिंग एनवायरनमेंट सही बनाएं

कमरे की लाइट डिम रखें, तापमान आरामदायक हो और कोई तेज आवाज़ न हो। बच्चों को सेफ फीलिंग देने के लिए आप नाइट लैंप या सॉफ्ट टॉय पास में रख सकते हैं।


सोने से पहले शांत करने वाली रूटीन अपनाएं

बच्चे को सुलाने से पहले नहलाना, गर्म दूध देना, या लोरी सुनाना जैसी एक्टिविटी हर दिन दोहराएं। यह दिमाग को सिग्नल देता है कि अब सोने का समय है।


डाइट और शुगर कंट्रोल करें

सोने से पहले मीठी चीज़ें, चॉकलेट या एनर्जी ड्रिंक्स न दें। ये नींद को डिले करती हैं। इसके बजाय गर्म दूध या हल्की खिचड़ी देना बेहतर है।


दिन में फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं

अगर बच्चा दिनभर एक्टिव रहेगा — जैसे आउटडोर गेम्स खेलेगा या दौड़ेगा — तो उसका शरीर थकेगा और रात को नींद अपने आप जल्दी आएगी।


बच्चे से बात करें और चिंता कम करें

कई बार बच्चे डर या बेचैनी के कारण नहीं सोते। सोने से पहले उससे प्यार से बात करें और उसे भरोसा दिलाएं कि वह सुरक्षित है।