March 24, 2026
PM Modi Haryana Visit 2025: Amit Shah के बाद अब PM Modi आएंगे Haryana
भारत

PM Modi Haryana Visit 2025: Amit Shah के बाद अब PM Modi आएंगे Haryana

Oct 4, 2025

पंचकूला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीपावली के त्योहार से पहले हरियाणा का दौरा कर सकते हैं। उनके अंबाला छावनी आने की ज्यादा संभावना है। भाजपा के रणनीतिकार प्रधानमंत्री को रोहतक भी लाने की सोच रहे हैं।Mohan Bhagwat’s visit to Maihar मां शारदा देवी के किए दर्शन,

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के इस कार्यकाल का पहला साल 17 अक्टूबर को पूरा हो रहा है। इसलिए उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर आयोजित किए जाने वाले किसी भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।http://coldrif-cough-syrup-ban

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर उन्हें हरियाणा आने का निमंत्रण दिया है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हरियाणा सरकार द्वारा एक साल के कार्यकाल के दौरान लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की भी जानकारी दी। साथ ही अवगत कराया कि महिलाओं को 2100 रुपये मासिक देने वाली दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी गई है।

हरियाणा दिवस पर पहली नवंबर को पात्र महिलाओं के खाते में 2100 रुपये आने चालू हो जाएंगे। उससे पहले पंजीकरण की प्रक्रिया चलती रहेगी।

हिमाचल प्रदेश व तेलंगाना की कांग्रेस सरकारों ने भी ऐसी घोषणा की थी। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी महिलाओं को भत्ता देने की घोषणा की, मगर किसी भी राज्य में महिलाओं को यह राशि अभी तक प्रदान नहीं की गई है।

हरियाणा में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। नायब सिंह सैनी दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। पहली बार मार्च 2024 में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के स्थान पर मुख्यमंत्री का दायित्व संभाला था। दूसरी बार नायब सैनी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया और वे 17 अक्टूबर 2024 को राज्य के मुख्यमंत्री बने।

इस एक साल के कार्यकाल में भाजपा ने चार दर्जन से अधिक चुनावी वादे पूरे किए हैं, जिन्हें 90 तक ले जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार यदि प्रधानमंत्री अंबाला आए तो वे इस दिन 1857 की क्रांति के शहीदों की याद में बन रहे शहीद स्मारक का लोकार्ण कर सकते हैं।

किसी कारण से यदि यह कार्यक्रम नहीं बन पाता है तो एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर प्रधानमंत्री राज्य में आ सकते हैं, तब उनके रोहतक में आने की ज्यादा संभावना है।

पीएम के दौरे से पहले जापान होकर आएंगे नायब सैनी

प्रधानमंत्री के हरियाणा आगमन से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी पांच अक्टूबर के एक सप्ताह के लिए जापान दौरे पर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री का हरियाणा दौरा यदि फाइनल हुआ तो वे अगस्त 2014 से अब तक 17वीं बार हरियाणा आएंगे। अभी तक मोदी 16 बार हरियाणा आ चुके हैं। पीएम मोदी ने पिछले 11 वर्षों से देश का नेतृत्व करने के

साथ-साथ हरियाणा को अनेक दूरगामी एवं कल्याणकारी योजनाएं प्रदान की हैं। गांवों में 20 वर्ष से अधिक समय से पंचायती भूमि पर बने मकानों के मालिकों को मालिकाना हक देकर बड़ी राहत दी गई है।

हरियाणा में किसानों को 24 अधिसूचित फसलों पर एमएसपी

हरियाणा में ‘लखपति दीदी’ योजना से लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बनीं हैं। दिव्यांग पेंशन का दायरा बढ़ाकर हजारों लाभार्थियों तक पहुंचाया गया

और श्रमिकों को करोड़ों रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है। हरियाणा में किसानों को 24 अधिसूचित फसलों पर एमएसपी मिलने का दावा सरकार कर रही है। फिलहाल प्रदेश के 77 लाख से अधिक परिवारों को 1,020 से भी अधिक योजनाओं का लाभ घर बैठे मिलने का दावा सरकार ने किया है।