PM Modi Madhya Pradesh historic gifts:
भोपाल। मध्यप्रदेश के लिए 17 सितंबर का दिन ऐतिहासिक रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार जिले के भैंसोला गांव में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास किया। उन्होंने 8वें राष्ट्रीय पोषण माह, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, आदि सेवा पर्व, सुमन सखी चैटबॉट का भी शुभारंभ किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर की। उन्होंने सिकल सेल स्क्रीनिंग के एक करोड़वें कार्ड का वितरण भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान वराह की प्राचीन प्रतिमा भेंट कर पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने पीएम मोदी को पारंपरिक पगड़ी पहनाई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपने कौशल से राष्ट्र निर्माण में लगे करोड़ों भाइयों बहनों को प्रणाम करता हूं। धार की यह धरती हमेशा से पराक्रम और प्रेरणा की धरती रही है। महाराजा भोज का शौर्य हमें राष्ट्र रक्षा के लिए डटे रहने की सीख देता है। महर्षि दधीचि का त्याग हमें मां भारती की सेवा की प्रेरणा देता है। हमारे वीर जवानों ने मां बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों को ध्वस्त कर दिया। हमारी सेना ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है जो किसी की परमाणु धमकी से डरता नहीं है। ये नया भारत घर में घुसकर मारता है। आज 17 सितंबर को एक और ऐतिहासिक अवसर है। आज ही के दिन देश ने सरदार पटेल की फौलादी इच्छाशक्ति का उदाहरण देखा था। भारतीय सेना ने हैदराबाद को अत्याचारों से मुक्त कराया था। यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि थी। सेना के इतने बड़े शौर्य को कई दशक बीत गए कोई याद करने वाला नहीं था। लेकिन, आपने मुझे मौका दिया। हमारी सरकार ने भारत की एकता के प्रतीक इस दिन को हैदराबाद लिबरेशन डे मनाने की शुरुआत की है। इसका कार्यक्रम हैदराबाद में भी हो रहा है। गरीब-किसान-नारी-युवा को नई मजबूती-पीएम मोदी ने कहा कि हम देश के लिए जीयें, हर पल देश के लिए समर्पित हों। स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए सौगंध लेकर सबकुछ समर्पित कर दिया था। उनका सपना था, विकसित भारत। वे चाहते थे कि भारत गुलामी से निकलकर तेजी से आगे बढ़े। आज हमने विकसित भारत का संकल्प लिया है। इसके चार प्रमुख स्तंभ है। गरीब, किसान, नारी और युवा। आज इन चारों स्तंभों को नई मजबूती देने का काम हुआ है। इस आयोजन में नारी शक्ति का बहुत ध्यान रखा गया है। धार से यह कार्यक्रम देशभर की माताओं के लिए हो रहा है। यहां से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार महाअभियान का शुभारंभ हुआ है। आदिसेवा पर्व की गूंज देशभर में सुनाई दे रही है। आज से मध्यप्रदेश में भी यह पर्व शुरू हो रहा है। यह जनजातीय वर्ग को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ेगा। आज विश्वकर्मा जयंती पर देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास हुआ है। किसानों को उपज का सही मूल्य मिलेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रदेश के औद्योगिक अभियान को गति मिलेगी। इन परियोजनाओं और अभियानों के लिए मध्यप्रदेश और देशवासियों को बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने माताओं-बहनों से की अपील-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी नारी शक्ति राष्ट्र की प्रगति का मुख्य आधार है। घर में मां ठीक रहे तो पूरा घर ठीक रहता है। लेकिन, मां बीमार हो जाए तो परिवार की व्यवस्थाएं चरमरा जाती हैं। इसीलिए स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार माताओं बहनों के उज्जवल भविष्य को समर्पित है। हमारी कोशिश है कि एक भी महिला गंभीर बीमारी का शिकार न हो। कई बीमारियों की जांच नहीं होने पर जान का खतरा हो जाता है। इन्हें शुरुआती दौर में पकड़ना जरूरी है। इस अभियान में बीपी, शुगर, कैंसर जैसी बीमारियों की जांच की जाएगी। उन्हों ने कहा कि माताओं-बहनों मुझ पर अपना आशीर्वाद बनाएं रखें। आज विश्वकर्मा जयंती पर देशभर की माताओं-बहनों से कुछ मांग रहा हूं। आपसे कहना चाहता हूं कि आप संकोच किए बिना इन स्वास्थ्य शिविरों में जांच जरूर कराएं। सभी कैंपों में महंगी से महंगी जांच मुफ्त होगी। दवाई भी मुफ्त होगी। आपके उत्तम स्वास्थ्य से सरकारी तिजोरी की ज्यादा कीमत नहीं है। ये तिजोरी माताओं-बहनों के लिए है। आने वाले समय में आयुष्मान कार्ड का सुरक्षा कवच बड़े काम आएगा। यह अभियान 2 अक्टूबर विजयदशमी तक चलेगा। अभियान में लाखों कैंप लगेंगे। आज से ही बड़ी संख्या में जांच शुरू हो गई हैं। माताएं-बहनें हमारी प्राथमिकता हैं। कोई मां-बेटी छूट न जाए, ये संकल्प लेना है। गर्भवती महिलाओं के लिए आज से राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत हो रही है। विकसित होते भारत में हमें मातृ और शिशु मृत्युदर कम करना है। इसीलिए हमने प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना शुरू की जिससे साढ़े 4 करोड़ गर्भवतियों को योजना का लाभ मिल चुका है। 19 हजार करोड़ से अधिक राशि उनके बैंक खाते में पहुंच चुकी है। आज 10 लाख से अधिक माताओं को 450 करोड़ रूपए से अधिक की राशि अंतरित की गई है।आदिवासियों के विकास के लिए चल रहा मिशन-पीएम मोदी ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया बड़ा संकट है। केंद्र सरकार आदिवासियों के लिए मिशन चला रही है। सिकल सेल अभियान की शुरुआत शहडोल से 2023 में हुई थी। आज मध्यप्रदेश की धरती से 1 करोड़वां कार्ड दिया गया है। देशभर में 5 करोड़ से अधिक स्क्रीनिंग हो चुकी है। लाखों लोगों का जीवन बचा है। यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए अहम होगा। जिनका आज जन्म भी नहीं हुआ, हम उनके लिए काम कर रहे हैं। उनकी भी संतानें स्वस्थ हो जाएंगी। जनजातीय भाई-बहन सिकल सेल एनीमिया की जांच जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि शौचालय, करोड़ों गैस कनेक्शन, नल जल योजना, आयुष्मान योजना ने माताओं-बहनों की मुश्किलें कम की हैं। उनका स्वास्थ्य बेहतर बनाया है। भाइयों से आग्रह है कि आप भी अपने स्वास्थ्य की जांच जरूर कराएं। मुफ्त राशन की योजना ने कोरोना के कठिन समय में गरीब मां के घर का चूल्हा बुझने नहीं दिया। आज भी राशन मुफ्त दिया जा रहा है। पीएम आवास योजना के अधिकांश घर माताओं के नाम पर है। गरीब की सेवा कभी बेकार नहीं जातीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से समृद्ध कर रही है। उन्हें मुद्रा योजना का लाभ मिल रहा है। सरकार 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने के अभियान में जुटी है। अब तक करीब 2 करोड़ बहनें लखपति बहनें बन चुकी हैं। महिलाओं को बैंक सखी और ड्रोन दीदी के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ रहे हैं। स्व-सहायता समूहों से बहनें समृद्ध हुई हैं। देश का गरीब गरीबी से निकलकर आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। गरीब की सेवा कभी बेकार नहीं जाती है। गरीब अपनी मेहनत से समंदर पार करने की शक्ति रखता है। गरीब की पीड़ा को मैंने खुद जिया है। गरीब की सेवा ही मेरे जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है। सरकार गरीबों को केंद्र में रखते हुए पवित्र भाव से योजनाएं बना रही है। उन्होंने कहा कि 11 सालों की मेहनत का परिणाम आज दुनिया के सामने है। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ चुके हैं। यह प्रयास केवल योजनाएं नहीं, गरीब का जीवन बदलने की मोदी की गारंटी है। गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाना, माताओं-बहनों को सुरक्षित करना मेरी प्राथमिकता है।
Projects शामिल हैं
- Modern transport facilities
- Smart city development
- Renewable energy projects
- Welfare schemes for rural and urban areas
विशेषज्ञों का मानना है कि इन projects से नई jobs पैदा होंगी और local industries को मजबूती मिलेगी। यह कदम खासकर youth और women empowerment के लिए एक बड़ा अवसर है।
Public Reaction
जनता ने इसे प्रधानमंत्री की ओर से मिली एक सच्ची “Historic Gift” बताया है, जो आने वाले वर्षों में Madhya Pradesh की तस्वीर बदल देगी। लोग इसे एक नए era of development की शुरुआत मान रहे हैं।