RSMSSB Agriculture Supervisor Result: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक पदों के लिए नतीजे जारी, यहां से करें चेक
RSMSSB Agriculture Supervisor Result: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कृषि पर्यवेक्षक पदों के लिए परिणाम जारी कर दिया है। वे सभी उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल हुए थे, वेबसाइट पर जाकर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
RSMSSB Agriculture Supervisor Result: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक पदों के लिए परिणाम जारी कर दिए हैं जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे वेबसाइट यानी- rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन दौर के लिए उपस्थित होना होगा। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 430 कृषि पर्यवेक्षक रिक्तियों को भरना है।
परीक्षा तिथि
कृषि पर्यवेक्षक पदों के लिए लिखित परीक्षा 04 फरवरी, 2024 को आयोजित की गई थी।
कैसे देखें रिजल्ट?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर रिजल्ट टैब पर जाएं।
- कृषि पर्यवेक्षक परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें।
स्रोत: अमर उजाला
