March 28, 2026
Seoni के बाद कटनी में चार पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन, IG ने किया जिले से बाहर
भारत

Seoni के बाद कटनी में चार पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन, IG ने किया जिले से बाहर

Oct 13, 2025

कटनी। कटनी जिले के चार पुलिसकर्मियों को आईजी जबलपुर से जिले से बाहर कर दिया है। आरक्षक और प्रधान आरक्षक पद पर तैनात पुलिसकर्मी रविन्द्र दुबे, राजेन्द्र उइके, शिव पटेल और प्रशांत विश्वकर्मा को जिले से बाहर कर दिया गया है।

इनका ट्रांसफर छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी और नरसिंहपुर कर दिया गया है। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक इन चारों पुलिसकर्मियों के सट्टा कारोबारियों और हवाला कारोबार से कनेक्शन की चर्चा सामने आ रही है।
हाल ही में सिवनी हवालाकांड में एसडीओपी पूजा पांड को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद एक और प्रधान आरक्षक को निलंबित किया गया था। इस मामले में अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हुई थी। इस घटना के बाद अब कटनी में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।