March 24, 2026
Spectrum: दो दिन की नीलामी में 141.4 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बिका, सबसे ज्यादा एयरटेल ने 6,857 करोड़ का खरीदा
बिजनेस

Spectrum: दो दिन की नीलामी में 141.4 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बिका, सबसे ज्यादा एयरटेल ने 6,857 करोड़ का खरीदा

Jun 27, 2024

स्पेक्ट्रम नीलामी दो दिन में ही समाप्त हो गई। इसमें सरकार को सिर्फ 1,340 करोड़ रुपये ही मिले हैं। जो कि प्रस्तावित 96,238 करोड़ का महज 11.78 फीसदी ही है। सबसे ज्यादा एयरटेल ने 6,857 रुपये का स्पेक्ट्रम खरीदा।

 स्पेक्ट्रम नीलामी दूसरे दिन बुधवार को बोली शुरू होने के कुछ घंटों में ही खत्म हो गई। दो दिन की नीलामी में सरकार को सिर्फ 11,340.78 करोड़ रुपये ही मिले। यह रकम प्रस्तावित स्पेक्ट्रम के लिए अनुमानित न्यूनतम मूल्य 96,238 करोड़ रुपये का 11.78 फीसदी है। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया, नीलामी में 800 मेगाहर्ट्ज से 26 गीगाहर्ट्ज के बीच कुल 10 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की पेशकश की गई। अनुमान है कि सात दौर की बोलियों में सिर्फ 141.4 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम ही बेचे गए हैं। नीलामी के पहले दिन 25 जून को पांच दौर की बोलियां लगाई गईं। बुधवार को ज्यादा गतिविधि नहीं हुई। इस कारण अधिकारियों ने दिन में करीब 11:30 बजे नीलामी खत्म करने की घोषणा कर दी।  

नीलामी में इसलिए कम मिलीं बोलियां
बाजार पर्यवेक्षकों ने कम बोली की अपेक्षा की थी क्योंकि दूरसंचार कंपनियां स्पेक्ट्रम नवीनीकरण के साथ अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए रेडियो तरंगों पर चुनिंदा रूप से ध्यान दे रही हैं। 

स्रोत: अमर उजाला