नई दिल्ली।
World Champion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को टीम इंडिया की उन महिला खिलाड़ियों से मुलाकात की जिन्होंने हाल ही में वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ हंसी-मज़ाक करते हुए उनके प्रदर्शन की तारीफ की और टीम की मेहनत को भारत की बेटियों की ताकत बताया।
इस दौरान मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में टीम की खिलाड़ी हरलीन देओल ने मज़ाकिया अंदाज़ में पीएम से पूछा, “सर, आपकी चेहरे की ये चमक का राज क्या है?” इस पर मोदी मुस्कराए और बोले — “मेहनत, विश्वास और मन की शांति ही असली चमक है।”
वहीं, दीप्ति शर्मा के हाथ पर बना हनुमानजी का टैटू देखकर पीएम मोदी ने कहा — “ये तो बहुत शानदार है, अब मैदान में और भी शक्ति मिलेगी।” इस पर दीप्ति ने मुस्कराते हुए कहा — “सर, ऊर्जा और आशीर्वाद दोनों का एहसास होता है।”
मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने टीम की सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा —
“आपने न सिर्फ ट्रॉफी जीती है, बल्कि देश के करोड़ों बेटियों को प्रेरणा भी दी है। आने वाले समय में यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट का नया अध्याय लिखेगी।”
पीएम ने खिलाड़ियों से पूछा कि जीत के बाद का पल कैसा रहा और परिवारों की क्या प्रतिक्रिया थी। खिलाड़ियों ने बताया कि यह पल उनके लिए ‘सपनों से भी बड़ा’ था।
सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। यूज़र्स लिख रहे हैं कि “पीएम का यह विनम्र अंदाज़ ही उन्हें सबसे अलग बनाता है।”
