मध्यप्रदेश में हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल में पहली बार एक साथ चार प्रमोटी महिला आईएएस अधिकारियों—उषा परमार, नीतू माथुर, जमुना भिड़े और अंजू भदौरिया—को कलेक्टर बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की सूची में नाम न होने के बावजूद मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से इन्हें यह जिम्मेदारी मिली।
The Chief Minister selected the names of four promoted women IAS collectors.
मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों की फेरबदल सूची में जिन 12 अधिकारियों को कलेक्टर बनाया गया है, उनमें चार महिला आईएएस अधिकारी प्रमोटी हैं। प्रदेश में यह पहली बार हुआ, जब एक साथ चार प्रमोटी महिला आईएएस अधिकारियों को कलेक्टर पद से नवाजा गया है। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री की पहल और हस्तक्षेप से यह संभव हो सका है। पता चला है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने जो सूची बनाई थी, उसमें इन महिला आईएएस अधिकारियों के नाम नहीं थे। ये चार महिला अधिकारी हैं—उषा परमार, नीतू माथुर, जमुना भिड़े और अंजू भदौरिया। इनमें उषा परमार 2011 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और वह लगभग निराश हो चुकी थीं कि अब उन्हें कलेक्ट्री का शायद ही मौका मिले। बाकी तीनों अधिकारी 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।
सीएम ने चार प्रमोटी आईएएस महिलाओं को कलेक्टर पद से नवाजा
